होली गीत
होली गीत
अब तो होली के रंग में तू रंग जा सजन,
मैं तो सखियों के संग झूमूं गाऊं मगन।
तेरे मुखड़े पर रंगों की बरसात कर,
थाम लूं हाथ मेरी तरफ हाथ कर।
लगी दिल को तेरे प्यार की अब लगन
अब तो होली के रंग में तू रंग जा सजन
लोग होली के मस्ती में हैं झूमते ,
डालकर रंग अपनों को है चूमते।
तू भी आ प्यार कर तरसे मेरा ये मन।
अब तो होली के रंग में तू जा सजन।
कहते होली के दिन दूर ज्यादा ना रह।
पास आ जा तू दिल में जो है लूं मैं कह।
तन्हा तन्हा जीऊं कैसे कर कुछ जतन,
अब तो होली के रंग में तू रंग जा सजन।
खेले कान्हा के संग होली राधा कहीं,
मुझसे मिलने को तू भी तो आ जा कहीं।
रंग दे मुझको मुझे लागी तेरी लगन
अब तो होली के रंग में तू रंग जा सजन।
डॉ. इन्दु कुमारी
मधेपुरा बिहार
Varsha_Upadhyay
02-Mar-2023 06:29 PM
बेहतरीन
Reply
पृथ्वी सिंह बेनीवाल
02-Mar-2023 06:10 AM
शानदार
Reply
Renu
01-Mar-2023 05:19 PM
👍👍🌺
Reply